मानसून दे रही है दस्तक, मिलेगी राहत

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है। शुक्रवार शाम को रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज शनिवार को रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने धमतरी, कबीरधाम, कांकेर, कोरिया, मुंगेली, राजनांदगांव और सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बालोद, बस्तर, बिलासपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा के लिए आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार-पांच दिनों में अच्छी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। भले ही मानसून अब तक थोड़ा कमजोर रहा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से जून में पानी का कोटा बहुत हद तक पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को वैसे तो राज्य भर में अच्छी बारिश हुई, लेकिन कुछ-कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -