महिला तहसीलदार ने रेत घाट में मारी रेड, चैन माउंटेन मशीन जब्त

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  आरंग क्षेत्र के पारागांव रेत खदान में शुकवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।  जहां महानदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रही चार चेन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया है। आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई के बाद से रेत माफियाओं में हड़कप मच गया है। आपको बता दें कि रेत खदान में मशीनों के जरिए रेत उत्खनन पर पूर्णतः प्रतिबंधित है।  इसके बावजूद पारागांव रेत खदान में 4 चेन माउंटेन मशीन से रेत निकाला जा रहा था। साथ ही महानदी में पानी के बीच से रैम बनाकर चैन माउंटिंग मशीन से रेत निकाला जा रहा था। पारागांव में हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -