महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया बुधवारी बाजार का वार्ड पार्षद सुखसागर निर्मलकर के साथ निरीक्षण

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : आज महापौर राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 21 बुधवारी बाजार एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का वार्ड पार्षद व मेयर इन कॉउंसिल सुखसागर निर्मलकर के साथ भ्रमण किया। मटन मार्केट, बाजार के अंदरूनी स्थलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई कार्यो का तत्काल निराकरण करवाया गया। बाजार से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ, प्लास्टिक, पन्नियॉं आदि वस्तुओं को इधर-उधर फेंका जाता है, जिससे बाजार व उसके आसपास की बस्तियों में गंदगी फैलती है साथ ही वातावरण प्रदूषित होती है, जिसके कारण बस्ती की सुंदरता खराब होती है। उन्होने आगे कहा कि बाजार में स्थित नालियों स्लैब टूटे-फुटे होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी वजह से नालियों के जाम होने की स्थिति निर्मित हो गई थी। नालियों की साफ-सफाई का कार्य कराकर नया स्लैब लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

वार्ड क्र. 21 बुधवारी बाजार, मटन मार्केट भवन व आसपास के क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डो में नाले-नालियों के किनारे उगी घांस-झाड़ियों की नियमित साफ-सफाई का कार्य करवायें तथा नालियों में पनप रहे मच्छरों से बचने हेतु दवाईयों का छिड़काव नियमित रूप से करें। भ्रमण के दौरान महापौर के साथ वार्ड पार्षद सुखसागर निर्मलकर, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पालूराम साहू, राजेश यादव, स्वच्छता अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं सुनील वर्मा के साथ ही वार्डवासी उपस्थित थे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -