मंदिर के पुजारी की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस को रंजिश का शक…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में स्थित पाठ बाबा मंदिर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके को दहला दिया। मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या कर दी गई, और उनकी लाश मंदिर परिसर में खून से लथपथ पाई गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह मंदिर में पुजारी जागेश्वर पाठक की लाश खून में सनी हुई मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हत्या के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने इस हत्या को अत्यंत जघन्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह किसी पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है, हालांकि अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभव कोण से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -