बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, जिंदा जलकर 2 युवकों की मौत…

Must Read

जगदलपुर(आधार स्तंभ)  :  बस्तर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों कारें जलकर खाक हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। हादसे के दौरान कार में सवार तीन युवक मौजूद थे। जिनमें से केवल एक ही समय रहते बाहर निकल पाया, लेकिन अन्य दो युवक आग से घिरे वाहन में फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -