बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :  शहर के उरला थाना इलाके में बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने पड़ोसी थानों को मृतक की तस्वीर भेजी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -