कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा शहर में सड़क हादसे में निगम कर्मी की मौत। कोरबा जिले के बीच शहर से गुजरी बुधवारी मार्ग में बीते शुक्रवार की रात हुए हादसे में कोरबा नगर निगम की एक कर्मचारी की दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बालको निवासी सुनील गुप्ता नगर निगम में सहायक प्रोग्रामिंग प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत था।बीतीं शुक्रवार की रात मानिकपुर चौकी इलाके की बुधवारी बायपास मार्ग में वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक ठेला वाला टीवी नगर से ठेला लेकर बुधवार की ओर आ रहा था।
निगम कर्मी ठेले को देख नहीं पाया और अचानक से सीधे जा कर टकरा गया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक स्पीड होने की वजह से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची है मानिकपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



