बालवाड़ी विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ सुभारंभ |

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ) : बालवाड़ी में पदस्थ कार्यकर्ताओं एवम संलग्न शिक्षक शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण दिनांक 15 से 17 को प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ।इस प्रशिक्षण में एलिमेंट्री एजुकेशन को बेहतर बनाने हेतु विशेष पहल किया जा रहा है। शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण को श्री संदीप पांडेय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला ने बच्चों के स्तर सुधार एवं क्षमता विकास के लिए प्रभावी कदम बताया।

खंड स्त्रोत समन्वयक श्री अजय तिवारी ने प्रशिक्षण के महत्व ,स्कूल रेडीनेस एवं परिवेश निर्माण पर प्रकाश डाला ।प्रशिक्षण में ई सी सी ई का परिचय ,अधिगम शैली ,बच्चों की अवधारणा ,पालकों की सहभागिता, प्रारंभिक वर्षों के लिए शिक्षण पद्धति, अनुकूल शिक्षण पद्धति पर चर्चा किया जाएगा

इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स लतीफ अंसारी ,संजय गुप्ता ,अनिल भट्टपहरे,श्रीमती कौशल्या बरेट,सुश्री श्रद्धा सिंह हैं ।प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकुल समन्वयक राकेश कौशिक, फूल सिंह कंवर,कजन पटेल का सक्रिय योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी ,जिला मिशन समन्वयक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा का विशेष निर्देश एवं सहयोग प्राप्त हुआ

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -