बाइक पर रेस के दौरान दम्पति हुआ घायल ,उपचार जारी

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : सरस्वती हायर सेकंडरी विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर आज हुई दुर्घटना में एक दंपत्ति सहित तीन लोग जख्मी हो गए। बाइक पर रेस के दौरान स्पीड ब्रेकर पर यह घटना हुई। घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मनोज केवट, उसकी पत्नी राम कुमारी केवट निवासी मोतीसागरपारा और बाइक चालक सुरेश यादव घायल हुआ। जानकारी मिली है कि सुरेश यादव स्पोर्ट्स बाइक पर रेसिंग कर रहा था। सरस्वती विद्यालय के सामने रंबल ब्रेकर्स पर बाइक जमकर उछली और बगल में दूसरी बाइक पर जा गिरी। जिससे उस पर सवार दंपत्ति घायल हो गई। बताया गया कि दवा खरीदने के लिए पति-पत्नी इस इलाके में आए हुए थे। डायल 112 को जानकारी देने के बाद पीडि़तों को अस्पताल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई। सिविल लाइन पुलिस ने स्पोट्र्स बाइक चालक पर मामला दर्ज किया है।

Latest News

गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम...

More Articles Like This

- Advertisement -