बाइक को टक्कर मारते सड़क पर घूमा हाईवा,कोरबा जिले का युवक मृत

Must Read

कोरबा,कोरबी-चोटिया/एमसीबी(आधार स्तंभ) : कोरबा व एमसीबी जिले की सीमा से लगे ग्राम जरौंधा के पास रूमगा मार्ग में रविवार को दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हो गया।

हमारे समाचार सहयोगी ने बताया कि कोरबा जिले के पसान थानान्तर्गत ग्राम कोडगार निवासी रमन सिंह पेन्द्रों पिता मनस राम 25 वर्ष को रविवार शाम एक हाइवा ने ग्राम रुमगा मार्ग में चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार भारी वाहन रमन की बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जाकर बीच सड़क पर घूम कर थम गया। सड़क पर बाइक और युवक दूर-दूर फेंका गए और दुर्घटना कारित वाहन काफी दूर जाकर थमा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई।

बताया गया कि रमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह एमसीबी जिले के ग्राम रूमगा में रहता था व आज दोपहर बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर गृह ग्राम कोडगार लौट रहा था कि कोरबा जिले की सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। बताया गया कि दुर्घटना कारित भारी वाहन मनेन्द्रगढ़ से पेण्ड्रा रोड की तरफ जा रहा था और सामने से बाइक सवार युवक आ रहा था कि हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पास मौजूद पर्स में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई व सूचना परिजन को दी गई जो तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पोस्टमार्टम बाद शव मंगलवार को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -