फैक्ट्री में मजदूर का कटा हाथ:मशीन चलवाने के लिए किया मजबूर; हादसे के बाद हटाया गया CCTV, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : सोनीपत के राई में एक फैक्ट्री में हेल्पर का काम करने वाले मजदूर का मशीन चलाने के दौरान हाथ कट गया। महिला ने पति के हाथ कटने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घायल अवस्था में फरीदाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिकायतकर्ता सोनदई देवी ने शिकायत में बताया है कि मूल रूप से बिहार के दरभंगा की निवासी हैं और वर्तमान में सोनीपत के बीसवां मील राई क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति भोला महतो एनपी पोली प्लास्ट कंपनी में पिछले 5 वर्षों से हेल्पर के रूप में काम कर रहे हैं। सुबह करीब 9:45 बजे उनके पति का दाहिना हाथ मशीन में कट गया। इस गंभीर हादसे की सूचना उन्हें देर रात 9 बजे दी गई।

कई अस्पतालों में भटकती रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि घायल पति को सुल्तानपुरी ESI हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर उन्हें बसई धारा ESI और अंत में फरीदाबाद ESI अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अलग-अलग हॉस्पिटल में भटकते रहे और जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी और जिसके चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहीं।

मशीन चलाने पर किया गया मजबूर

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुपरवाइजर जनार्दन सिंह ने उनके पति को जबरन मशीन चलाने के लिए बाध्य किया, जबकि भोला महतो ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्हें मशीन चलाना नहीं आता। कंपनी प्रबंधन ने नौकरी से निकालने की धमकी दी थी, जिसके चलते उनके पति मजबूरी में काम करते रहे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -