फ़्लोरा मैक्स ठगी:7 लोगों पर नामजद FIR दर्ज

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : फ़्लोरा मैक्स/ फ़्लोरा व्होलसेल कंपनी के डायरेक्टर सह मालिक सहित 7 लोगो के खिलाफ पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज किया है। मालिक अखिलेश सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। शेष 6 नामजद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

प्रकरण में मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह फ्लोरा मैक्स कम्पनी का मालिक के अलावा राजू सिंह, श्रीमती गुड़िया सिंह, मयाराम साहू, कु. तनिपा बघेल, श्रीमति संतोषी साहू व बलराम सिंह ठाकुर एवं अन्य के विरुद्ध ठगी करने के लिए षड्यंत्र रचने के आरोप में जुर्म दर्ज किया गया है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ब्याज का लालच देकर कई फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाकर जिले भर ठगी का कारोबार करने वाले फ़्लोरा मैक्स ने 100 करोड़ से ऊपर की ठगी की है। कंपनी में ठगी करने वाले सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

महिलाओ से ठगी करने वाले फ़्लोरा मैक्स में शहर के कुछ सभ्रांत परिवार की महिलाएं भी गिरोह में शामिल हैं जो ग्रामीण और मध्यमवर्गीय महिलाओ को चकाचौंध दिखाकर ठगने का काम करते थे। मामले में नगर सैनिक मनोज भारद्वाज और उसकी पत्नी नीता भारद्वाज के भी नाम से शिकायत हुई है जो इस गिरोह में शामिल बताये जाते हैं।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -