फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर 30 हजार रुपयों की लूट,पुलिस से की गई शिकायत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा के झगरहा चौक पर फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर अज्ञात लुटेरे ने दो ग्रामीणों को लूट लिया। इंदिर आवास का पैसा निकालकर चचिया स्थित अपने घर चांपा जा रहे दो ग्रामीणों को अज्ञात लुटेरे ने लूट लिया। पीड़ित का नाम रोहित राठिया है,जिसने बताया,कि वह बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहा था,इसी दौरान झगरहा चौक पर पर उसे रुकवाया गया और कहा गया,कि उसके द्वारा गलत तरीके से गाड़ी चलाया जा रहा है। दोनों को जेल ले जाने की धमकी देकर उनके पास मौजूद 30 हजार रुपए लूटकर वह फरार हो गया। अधिकारी होने के डर से ग्रामीण उसके पीछे भी नहीं आए पीड़ित ने सीविल लाईन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -