प्लांट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला युवक अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Must Read

पुलिस टीम मौके पर आई और पंचनामा के बाद शव को नीचे उतरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

रायगढ़(आधार स्तंभ) : शहर के पंजरी प्लांट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला युवक अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विनोद(27) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के पंजरी प्लांट का रहने वाला था, जो पेशे से वाहन चालक था। गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे वाहन चलाकर कर घर लौटा।

उसके बाद पत्नी से बातचीत की। जब उसकी पत्नी बाथरूम गई तो विनोद ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 10 मिनट बाद पत्नी बाहर निकली, तब इसकी जानकारी मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं, इसकी सूचना चक्रधरनगर थाने में दी गई। पुलिस टीम मौके पर आई और पंचनामा के बाद शव को नीचे उतरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि विनोद कर्ज से परेशान था। चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -