प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका घर में लगाई फांसी…

Must Read

सूरजपुर(आधार स्तंभ) :  जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत की खबर ने 20 वर्षीय युवती को इस कदर झकझोर दिया कि वह इस सदमे से उबर नहीं सकी। प्रेमी के निधन के महज दो दिन बाद युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। 

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों के अनुसार, प्रेमी की मौत के बाद युवती काफी गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि, युवती अपने प्रेमी वीरपाल की मौत से बेहद आहत थी और इसी सदमे में उसने यह कदम उठाया। बता दें कि, युवती के प्रेमी की मौत सड़क हादसे में हुई थी।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -