प्रिंसिपल पर लगा डॉगी के बच्चों को मारने का आरोप, एफ आई आर दर्ज

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी के डिग्री गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल पर पीपल फॉर एनिमल के मेंबर ने डॉगी के बच्चों को फेंकवाने का आरोप लगाया है। समाज सेविका का कहना है कि बच्चों को उनकी मां से दूर करने पर चार में से 2 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रशासन से गुनाहगारों को सख्त सजा देने की मांग की है। इस मामले में पिपल्स फॉर एनिमल्स NGO से जुड़ी किरण आहूजा ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाया है।

इस पूरे मामलें को लेकर पीपल फार एनीमल के वालेन्टीयर वंचना लाबान ने कहा कि हमें व्हाट्सएप के माध्यम से पता चला कि रायपुर के कालीबाड़ी स्थित डिग्री गर्ल्स कॉलेज में चार डॉग के बच्चों को उनकी मां से अलग करके कहीं दूर फेंक दिया गया है। जब हम कॉलेज पहुंचे और वहां प्रिंसिपल मैडम से बात की। तो उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि हां मैंने फेंकवाया है। तुम लोग उन्हें वापस लेकर आओगे तो मैं फिर से फेंकवा दूंगी। साथ ही आपको और कुछ पता करना हो तो ऑफिस जाकर पता कीजिए।

आगे वंचना ने कहा कि प्यून से बात करने पर वो हमें कैलाशपुरी के उस जगह पर लेकर गया। जहां डॉगी के बच्चों को फेंका गया था। हमें वहां एक डॉग के बच्चे की डेडबॉडी मिली। उसके बाद हम अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाने गए। जहां सुबह से शाम तक FIR दर्ज नही की गई। रात 9 बजे तक निवेदन करने के बाद शिकायत दर्ज की गई। वंचना ने आगे कहा कि अगले दिन हम बचे डॉगी के बच्चों को ढूंढने के लिए कैलाशपुरी गए तो वहां एक और डेड बॉडी मिली।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -