प्रहरी की हत्या कर 4 बाल अपराधी फरार,कोरबा व रायगढ़ के हैं चारों आरोपी

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बीती रात सरकण्डा नूतन चौक स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह के 40 वर्षीय प्रहरी की हत्या कर वहां निरूद्ध 4 बाल अपचारी फरार हो गए। प्रहरी का शव सम्प्रेक्षण गृह के गेट पर पड़ा हुआ था। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आज सोमवार सुबह जैसे ही घटना का पता चला, कलेक्टर और एसएसपी घटनास्थल पहुँचे। वारदात रात में किसी समय हुई बताई जा रही है।

40 वर्षीय मृतक प्रहरी तखतपुर अरईबन्द निवासी नरेंद्र कुमार के परिजनों का कहना है कि आसपास के लोगों से पता चला कि वारदात रात करीब 12 बजे की है जबकि उन्हें सुबह 8 बजे सूचना दी गई है। बताया जा रहा कि यहां बन्द 4 बाल अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। संदेह है कि इन्हीं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। चारों कोरबा और रायगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है। इस वारदात से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम तौर पर इन गृहों की सुरक्षा एक सुरक्षाकर्मी के भरोसे होती है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से सोचने की जरूरत है। प्रहरी के परिजनों ने किसी बड़ी साज़िश का शक भी जाहिर किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest News

200 रु. शिक्षा दान माँगने से DEO का इंकार, भ्रामक सूचना पर संकुल समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की...

More Articles Like This

- Advertisement -