प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसान श्री भरतलाल के जीवन में आया बदलाव, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसान भरतलाल क़ो मिला संबल

Must Read

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसान श्री भरतलाल के जीवन में आया बदलाव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसान भरतलाल क़ो मिला संबल

सक्ती(आधार स्तंभ) :  केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में किसानों को दी जाती है। इसी क्रम में सक्ती जिले के ग्राम पंचायत अचानकपुर अंतर्गत ग्राम डड़ाई निवासी किसान श्री भरतलाल राठौर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। इस योजना से उन्हे आर्थिक सम्बल मिला है। किसान भरतलाल ने बताया कि इस सहायता राशि का उपयोग खाद-बीज की खरीद और कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वे करते हैं तथा अन्य तात्कालिक जरूरतों के लिए उपयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह अब हम किसानों को अपनी खेती किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है और वे आत्मनिर्भर होकर कृषि कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना सभी किसानों के लिए बहुत हितकारी है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -