प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व सचिव डॉ. चंदन यादव का कोरबा आगमन 11 को

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का दिनांक 11 जून दिन रविवार को कोरबा आगमन हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद उनका पहली बार कोरबा आगमन हो रहा है। 11 जून 2023 को दोपहर 03 बजे रायपुर से हेलीकाफ्टर से कोरबा के लिए प्रस्थान कर संध्या 04 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम पहुचेंगी जहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका स्वागत किया जावेगा।
संध्या 06 बजे सीएसईबी के व्हीआईपी रेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को संध्या 04 बजे इंदिरा स्टेडियम पहुंचने आग्रह किया है। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बातया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव रात्रि 09 बजे सड़क मार्ग से कोरबा पहुंचेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने बताया कि राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होने वाला कांग्रेस सम्मेलन को निरस्त किया गया है।

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -