प्रकाश इंडस्ट्रीज फर्नेस ब्लास्ट मामला: जांच के बाद प्लांट प्रबंधक समेत 2 के खिलाफ FIR दर्ज, गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया DRDO हैदराबाद

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ) :  चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए फर्नेस ब्लास्ट मामले में अब प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे में 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बद चांपा थाना में दर्ज रिपोर्ट में कारखाना प्रबंधक उदय सिंह और कारखाना अधिभोगी संजय जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासन की ओर से उप निरीक्षक कमल दास बेनर्जी ने FIR दर्ज करवाई है।

एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजे गए घायल
हादसे में झुलसे जनरल मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से DRDO अस्पताल, हैदराबाद भेजा गया है। अन्य दो गंभीर कर्मियों को भी आज ही हैदराबाद भेजा जाएगा। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है और बर्न यूनिट में इलाज जारी है।

क्या है मामला?
शनिवार शाम को 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में हुए विस्फोट में 13 मजदूर झुलस गए थे। मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी फर्नेस फट गई और गर्म लावा उनके ऊपर आ गिरा। घटना के बाद SP विवेक शुक्ला ने मौके की जांच कराई और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया। फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -