पेड़ पर मिली लटकती लाश,मची सनसनी |

Must Read

पेड़  पर मिली लटकती लाश

कोरबा(आधार स्तंभ):कोरबा अंचल के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड में एक बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस व डायल 112 को दी गई। पुलिस ने शव को मर्ग, पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

जानकारी के अनुसार दुरपा रोड निवासी के घर के पीछे हिस्से में एक बाड़ी है और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी बनाया गया है, लेकिन उसकी ऊंचाई कम है। बताया जा रहा हैं की इसके पीछे गेवरारोड-चांपा रेलखंड की रेल लाइन बिछी हुई है। घर की बाड़ी में किसी काम से गई उसकी धर्मपत्नी ने पेड़ पर नायलोन की रस्सी में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश लटके देखी। वह भागकर बाहर आई और आसपास के लोगों को बताया। इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच मृतक की पहचान में जुट गयी।
बताया जा  रहा हैं की मृतक के गले में फंदा है और उसके दोनों घुटने जमीन पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसने रेलवे लाइन की तरफ से आकर या तो खुदकुशी की है या फिर किसी घटना को खुदकुशी का शक्ल देने की कोशिश हुई है। दोनों ही सूरतों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -