पिता ने बेटे को कुंए में डूबोकर मारा, पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से तनाव में रह रहा था

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बच्चे को कुंए में फेंक दिया। इसके बाद उसे पानी में डूबोकर मार डाला। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामढोंढी भदरापारा का रहने वाला मनोज महेश्वरी 28 साल ने पुलिस को सूचना दी कि वे तीन भाई हैं। बड़ा भाई विजय व मंझला विनोद महेश्वरी है।

तीनों भाई आसपास अपने-अपने घर पर रहते हैं। इसमें विनोद महेश्वरी 30 साल की पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद होने से वह कुछ दिनों से अलग रह रही थी। इससे विनोद काफी तनाव में रहने लगा था। उसने बताया कि रविवार की शाम को करीब 6 बजे विनोद छोटे बेटे हितेश महेश्वरी के साथ घर के सामने खड़ा था।

ऐसे में मनोज कुंए के पास पहुंचा और झांकने पर अंदर विनोद व उसका छोटा बेटा नजर आया। इससे मनोज ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद वे वहां पहुंचे और विनोद से पूछताछ किया। तब उसने बताया कि छोटे बेटे हितेश की हत्या की नियत से कुंए में फेंक दिया और खुद कुंए में उतरकर उसे पानी में डूबोकर मार दिया।

जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुंए से बाहर निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -