पशु तस्करी के आशंका से कर दी गई हत्या

Must Read

 

रायपुर (आधार स्तंभ) : रायपुर के आरंग में भेंसो को ट्रक में भरकर ओडिशा बाजार बेचने ले जाते हुए तस्करी की आशंका के चलते दो लोगों की हत्या कर दी गई है। दो ने बचने के लिए खाली नदी में छलांग लगाई।

एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी जारी है। मृतकों के नाम चांद मिया और गुड्डू खान। घायल सद्दाम खान का इलाज जारी है। सभी आरोपी फरार हैं। आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 3 बजे की है। ट्रक में भैंस का परिवहन किया जा रहा था।

इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई कर दी। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर और उसके साथी ने खुद के बचाव के लिए खाली नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -