पत्रकार की पत्नी का बंद आवास में मिला शव, कारण अज्ञात

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रहे विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व के आवास में पाया गया।

पता चला हैकि श्रीमती जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर 569 में अकेले रहा करती थी कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था. सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया ।

गौर तलब है कि पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे। छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में उनकी गिनती हुआ करती थी। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा की मौत का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने की कोशिश उनके शुभचिंतक और सिविल लाइन पुलिस कर रही है

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -