पड़ोसी ने टीचर और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला,आरोपी को पुलिस ने किआ अरेस्ट

Must Read

खैरागढ़र (आधार स्तंभ) :   जिले में पड़ोसी ने टीचर और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पहले टीचर की पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी, फिर चीख सुनकर निकले टीचर को भी मार डाला। सिर पर कुल्हाड़ी धंस गई थी। वारदात महज 10 हजार रुपए के लिए हुई। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बाबूलाल शोरी (55) है, जबकि उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) है। दोनों पति-पत्नी को पड़ोसी भगवती मरकाम ने मारा है। मर्डर करते भाग रहा था, जिसे गांव के लोगों ने देख लिया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

 दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब अतरिया गांव नींद में डूबा था, तभी करीब 4 से 5 बजे के बीच भगवती मरकाम दबे पांव शोरी दंपती के घर में दाखिल हुआ। अंधेरे और खामोशी के बीच वह सीधे उस कमरे में पहुंचा, जहां सुनती बाई सो रही थीं। आरोपी के हाथ धारदार कुल्हाड़ी थी। इस दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी को महिला के सिर पर पूरी ताकत से दे मारी। सुनती बाई की चीख गूंज उठी। आवाज सुनते ही बाबूलाल शोरी कमरे से बाहर निकले, लेकिन भगवती पहले से तैयार था। उसने शिक्षक के सिर पर भी जोरदार वार किया।

 

खून के छींटे दीवारों पर, फर्श पर लथपथ लाशें

आरोपी के हमले इतने घातक थे कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। खून के छींटे दीवारों पर थे, फर्श पर लथपथ लाशें पड़ीं थीं। अचानक आई चीखों से आसपास के लोग जाग गए। जब गांववाले शिक्षक के घर की ओर गए, तो देखा कि भगवती मरकाम तेजी से वहां से भाग रहा है।

इस दौरान गांव वालों को शक हुआ। गांव वाले बाबूलाल के घर पहुंचे। ग्रामीणों को घर बंद मिला। घर के अंदर झांकने पर दोनों की लाशें खून से लथपथ दिखीं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -