गगोरीटांडा गांव में एक पोल्ट्रीफार्म में हमला, सैकड़ों मुर्गियों और बतखों को बेरहमी से हत्या

Must Read

बिलाईगढ़ (आधार स्तंभ) :  बिलाईगढ़ क्षेत्र के गगोरीटांडा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने एक पोल्ट्रीफार्म में घुसकर सैकड़ों मुर्गियों और बतखों को बेरहमी से मार डाला। पीड़ित विजय कुमार कमल ने बताया कि उन्होंने गांव में जीविका के लिए पोल्ट्रीफार्म खोला था, जिसमें करीब 150 देशी मुर्गियां और 50 बतखें पाल रखी थी।

विजय कुमार ने बताया कि रोज की तरह वे देर शाम मुर्गियों को दाना डालकर घर लौट गए थे। लेकिन रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फार्म में घुसकर सभी पक्षियों को मार डाला। अगली सुबह जब वे फार्म पहुंचे तो पूरा दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। सारी मुर्गियां और बतखें मृत अवस्था में पड़ी थी। पीड़ित का आरोप है कि यह कृत्य गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा द्वेषपूर्वक अंजाम दिया गया है। इस घटना से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना से जहां पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं  गांव में भी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की भी गुहार लगाई है ताकि वे फिर से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -