पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप, कर दी गई हत्या

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) म :  जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजा पाली में पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के आरोप में शत्रुघ्न चौहान की हत्या कर दी गई। शत्रुघ्न चौहान के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि उसके 44 वर्षीय पिता शत्रुघ्न चौहान परिवार से अलग रह रहे थे। कल रात लगभग 8:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता शत्रुघ्न को पड़ोसी उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने हाथ-पांव बांधकर बुरी तरह पीटा है।

निखिल चौहान जब घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके पिता मरणासन्न स्थिति में थे। 112 की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पता चला है कि उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न चौहान पर पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया था।

इस मामले में शत्रुघ्न चौहान को दो बार पुलिस ने पहले भी जेल भेजा था। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -