पटाखा फोड़ते,कानफोड़ू सायलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई,121 प्रकरणों में 3.32 लाख जुर्माना

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने 121 प्रकरणों में 3 लाख 32 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूले हैं। इसके अलावा, 6 प्रकरणों को न्यायालय में भेजा गया है, जिसमें 80,000 रुपये का अर्थदण्ड किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर जब्त किए और वाहन चालकों से समन शुल्क वसूला।

यातायात ASI मनोज राठौर ने लोगों से अपील की है कि वे मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें।मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश भी दी है कि वे मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनें और ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का उपयोग न करें। इसके अलावा, पुलिस ने ऑटो पार्ट्स और गैरेज में भी रेड की कार्रवाई की है, जहां मॉडिफाई साइलेंसर बेचे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान ASP नितीश ठाकुर, यातायात निरीक्षक तेजकुमार यादव का भी मार्गदर्शन मातहतों को मिल रहा है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -