पंडवानी गायन विधा की महान कलाकार डॉ. तीजन बाई की सेहत में गिरावट

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन विधा को विदेशों तक पहुंचाने वाली महान कलाकार डॉ. तीजन बाई की सेहत में गिरावट आ रही है। उनकी आवाज़, जो पांडवों की कथा को कापालिक शैली में सुनाने के लिए प्रसिद्ध है, अब फीकी पड़ती जा रही है।

डॉ. तीजन बाई को पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया है। उन्होंने अपना जीवन पंडवानी गायन विधा को समर्पित कर दिया और इसके लिए उन्हें डी लिट और पीएचडी की कई उपाधियां प्रदान की गईं।

लेकिन दुर्भाग्य से, डॉ. तीजन बाई को अब तक राज्य सरकार से कोई पेंशन नहीं मिल पाई है। संस्कृति विभाग भी ऐसे कलाकारों के लिए कोई योजना नहीं बना पाया है, जिनके कारण छत्तीसगढ़ को विदेशों में पहचान मिली है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -