नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, अपराध दर्ज

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)। कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत करुमौहा के सचिव अजय कुर्रे ने रोजगार सहायक की नौकरी लगवाने और बाद में प्रमोशन करवा कर सचिव बनवा देने का झांसा देकर गांव के ही एक युवक से 300000 तीन लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। कोरोना काल से पहले और कोरोना काल के बाद यह सारी रकम किस्तों में ली गई। मौजूदा रोजगार सहायक को फर्जी नौकरी करना बताकर उसके स्थान पर नौकरी लगवाने का झांसा गंगाराम रात्रे को अजय कुर्रे ने दिया था। उसने जनपद सीईओ से अच्छी जान पहचान होने का भी हवाला दिया था। किसी भी तरह की नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगा तो सचिव के द्वारा रुपए वापस नहीं किए गए और धमकी भी दी गई। आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। चर्चित सचिव अजय कुर्रे के विरुद्ध पुलिस ने धारा 420 एवं 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Latest News

कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक…

कोंडागांव/फरसगांव :  फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम एक युवक पर...

More Articles Like This

- Advertisement -