कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नगरवासियों द्वारा 15 अगस्त से भूख हड़ताल

Must Read

कटघोरा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा तहसील को जिला बनाने की मांग को लेकर पुनः युवाओं की टीम मैदान में उतर चुकी है। जिसमें जन प्रतिनिधि से लेकर समाज सेवी भी शामिल है। जिले की मांग को लेकर जनसेवक उत्तम सिंह रंधावा अन्य नगरवासियों के साथ 15 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसका समर्थन सभी संगठनों ने किया है इसकी वजह से अबकी बार क्षेत्रीय लोगों का मनोबल और बढ़ा है। उम्मीद है कि जिला की उनकी मांग को सरकार जरुर मानेगी। क्षेत्रवासी लंबे समय से कटघोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर चुका है।

कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले कटघोरा नगर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। इसी मांग को लेकर कटघोरा के उत्तम सिंह रंधावा, चंद्रकांत डिक्सेना, सुनील कुर्रे, रितेश गुप्ता, साकेत वर्मा, ठंडाराम उइके 230 किलोमीटर की रायपुर पदयात्रा भी कर चुके हैं। उसके बाद भी कटघोरा को जिला बनाने की मांग को पूरा नहीं किया गया है। उत्तम सिंह रंधावा अपने अन्य साथियों व कटघोरा नगरवासियों के साथ मिलकर 15 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। नगरवासियों ने इस भूख हड़ताल आंदोलन को अपना पुरजोर समर्थन दिया है। उत्तम सिंह रंधावा ने कहा यदि हमारी इस एकसूत्रीय मांग को नहीं माना गया तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसमें आमरण अनशन भी शामिल होगा, लेकिन हम कटघोरावासी अपना हक लेकर रहेंगे।

Latest News

अश्लील वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल, नाबालिग से मांगे पैसे, मामला दर्ज

बालोद(आधार स्तम्भ) :  जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है।आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -