नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को कुचला,मौके पर ही मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996 नो-एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीएसईबी चौक के पास उसने स्कूटी क्रमांक CG 12 AX 0386 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक वाहन को वहीं खड़ा कर सीधे निकट स्थित सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंच गया, जिससे वह लोगों के आक्रोश का शिकार होने से बच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के नो-एंट्री में प्रवेश करने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest News

भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी पर हमला व लूट मामले में पांच गिरफ्तार, दो बाप-बेटे भी शामिल…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के महामंत्री (मंत्री) कपिलेश्वर धीरज पर हुए जानलेवा हमले और कथित...

More Articles Like This

- Advertisement -