नेटवर्क गड़बड़ाया, राशन के लिए चक्कर लगाने की मजबूरी

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  ग्राम पंचायत फुलसरी में रहने वाले ग्रामीणों को इन दिनों राशन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी समस्या के कारण ग्रामीणों को दो से तीन दिनों में राशन मिल रहा है। मशीन में आए दिन कुछ न कुछ खराबी हो जाती है,या फिर नेटवर्क की समस्या आ जाती है,जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अनाज लेने में आज भी ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। तकनीकी समस्या के कारण जो कार्य कुछ घंटे में पूरा हो जाना चाहिए उसे पूरा करने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। ग्राम पंचायत फुलसरी का ऐसा ही कुछ हाल है।

पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया,कि पॉश मशीन में या तो खराबी आ जाती है,या फिर नेटवर्क की समस्या रहती है,जिससे एक बार में उन्हें राशन नहीं मिलता। राशन लेने के लिए कई बार दो से चार किमी तक आना जाना पड़ता है। फुलसरी गांव की तरह जिले के अन्य पंचायतों में भी इसी तरह की समस्या कायम है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क सही से नहीें आता जिससे मशीन का सर्वर सही ढंग से नहीं चल पाता। इस तरह की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की जरुरत है ताकी आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़ा।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -