नवा रायपुर में अवैध विकास पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध विकास और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट से लगे क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे भूमि विकास और सड़क निर्माण को आज संयुक्त टीम ने हटाया।

यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राधिकरण को पहले प.ह. नं. 78 के रख. नं. 168, 167, 162, 165, 177 एवं अन्य भागों में अवैध विकास एवं निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद संबंधित भू-स्वामी, विकासकर्ता और निर्माणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

निर्धारित समय में वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -