नल-जल योजना के पाइपों में लगाई आग,दमकल टीम ने आग पर पाया काबू…

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने नल-जल योजना के पाइपों में आग लगाई दी और भाग निकले। स्कूल परिसर में पाइप रखे गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में पाइप रखे गए थे। जिसे आग के हवाले कर दिया गया। आग लगते ही आसपास के लोगों की नजर पड़ी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड और रजगामार पुलिस चौकी को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली। इस आगजनी में बड़ी संख्या में पाइप जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना आग स्कूल के प्राचार्य कक्ष तक पहुंच सकती थी। इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है कि कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं।

 

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -