धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

Must Read

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को बचाया गया है। समय रहते लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, अन्यथा दोनों युवकों की जान जा सकती थी। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक किस कदर लापरवाह हो जाते हैं, इसका नजारा धमतरी जिले के नरहरा जलप्रपात में देखने को मिला, जहां दो युवक बिना सोचे-समझे पानी में उतर गए, जब तेज बहाव ने उनको खींचना शुरू किया तो फिर हड़बड़ाने लगे।

इसके बाद रेलिंग पकड़े युवकों की हालत को देखकर उनका बचाव किया गया. यह पहली बार नहीं है, जब पर्यटकों की ऐसी लापरवाही देखने को मिली। कुछ दिन पहले ही नदी के तेज बहाव में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, लेकिन लगता है लोगों ने पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं सीखने का फैसला ले लिया है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आगे-बगाहे सामने आ रही है।

Latest News

राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  कोरबा,(आधार स्तंभ) :  30.03.2026 को प्रार्थीया कु० पूनम राय पिता धिरेन्द्र राय उम्र 24 साल सा० बाल विहार स्कुल...

More Articles Like This

- Advertisement -