दूषित पानी पीने को मजबूर, नगर पालिका इलाके में कई बच्चे-बुजुर्ग पड़े बीमार…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका जो पानी की आपूर्ति कर रहा है वह पानी बारिश के कारण प्रदूषित हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासी, विशेषकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 6 के निवासी गजेंद्र ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी आ रहा है।

वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ और अध्यक्ष को अवगत कराया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जल आपूर्ति स्रोत में बारिश का पानी मिल रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है। कोरबा जिले के कई अन्य गांवों में भी दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -