दुर्गा पूजा देखने गई महिला के गले से सोने का चैन गायब

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहां एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान यह घटना घट गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में ले ली है।

जानकारी के अनुसार, पोड़ीबहार निवासी नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था।

Latest News

हादसे में घायल मासूम ने ली अंतिम सांस

कोरबा-पाली(आधार स्तम्भ)  :  कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में शोक की लहर...

More Articles Like This

- Advertisement -