दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे युवक की करंट के चपेट में आने से मौत

Must Read

बालोद (आधार स्तंभ) : दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रात करीबन 3 बजे दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक की है। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर रात के समय 8 से 9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे थे। इस दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे एलटी लाइन के तार से सम्पर्क में आने के बाद नीचे गिर गया।

युवक को तत्काल शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया। सुबह परिजनों को शव सौंपने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest News

सब्जी कैरेट में गांजा तस्करी की कोशिश एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -