दीपका खदान के समीप नाले में मिली अज्ञात लाश

Must Read

कोरबा-दीपका(आधार स्तंभ) :  एसईसीएल की दीपका खदान के एमटीके नंबर-2 के पास स्थित नाले में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे रहस्य और गहरा गया हैं।

मामले की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत व्यक्ति खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचा, और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों में घटना को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता है या मृतक की पहचान कर सकता है, तो दीपका थाना से संपर्क करें।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -