दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ी के पुलिस अधिकारियों के तबादले की तैयारी, गृह विभाग ने शुरू की अंतिम प्रक्रिया

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ी सरकार के गृह विभाग में राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) अधिकारियों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। विभाग ने व्यापक फेरबदल की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और आदेश दिवाली से पहले किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, आगामी सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) और उप/नगर पुलिस अधीक्षक (DSP/CSP) स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल रहेंगे। इस तबादले का असर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों के साथ-साथ विशेष पुलिस इकाइयों पर भी पड़ने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, इस फेरबदल में वरिष्ठ महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को कम प्रभाव वाले पदों पर भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

अनुमान है कि तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों की पदस्थापना बदलेगी। गृह विभाग से संबंधित सूत्रों का कहना है कि आदेश पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के स्तर पर अंतिम सहमति बनने के बाद ही सूची जारी की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि यह तबादला नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है। हालांकि, आदेश जारी होने से पहले अंतिम क्षणों में कुछ बदलाव संभव हैं।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -