दादर बस्ती में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती में एक युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़कर तमाशा किया। लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतार लिया।

बता दें कि यह घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती की है और हाई टेंशन टॉवर पर चढ़कर तमाशा करने युवक का नाम करन देंदे (उम्र 26 साल) है। आज वह अपनी पत्नी से शराब के लिए 500 रुपये की मांग कर रहा था और जब पत्नी ने पैसे नहीं दिए, तो वह गुस्से में आकर 60 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक से बातचीत करने के लिए लोग शराब पिलाने या 500 रूपये देने की बात कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद, मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -