तेज रफ्तार माजदा वाहन तालाब में पलटी, एक बच्ची सहित 9 घायल

Must Read

अकलतरा(आधार स्तंभ) : जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम पिपरसत्ती गांव में मोड़ के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर तालाब के अंदर जा पलटी है। माजदा वाहन में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे।

हादसे में एक बच्ची सहित 9 लोगों को चोट आई है। सभी को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुवा के रहने वाले सभी 30 लोग आज सुबह करीबन 5 बजे अपने घर से माजदा वाहन में सवार होकर मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। पिपरसत्ती गांव पहुंचे थे कि वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे तालाब में माजदा वाहन जा पलटी।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -