ट्रेन में कटकर दे दी जान, घरेलु विवाद में नशेड़ी ने की आत्महत्या

Must Read

जांजगीर- चांपा(आधार स्तंभ) : जांजगीर-चांपा जिले के नैला फाटक से 100 मीटर की दूरी पर धड़ से सिर अलग एक युवक का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक की पटरी पर मिला है। जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आया है। वह रात से ही घर वापस नहीं लौटा था। फिलहाल जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने बताया की मृतक युवक सुरेंद्र किरण नशे का आदि था। रोजाना नशे की हालत में घर आया करता था। जिससे आए दिन घर में बड़े भाई और मां से विवाद हुआ करता था। रविवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था। जिसके बाद विवाद होने पर वह रात को 11 बजे करीबन घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। रात भर नैला रेलवे स्टेशन में रहा, आज सोमवार सुबह करीबन आठ बजे सुरेंद्र किरण के आत्महत्या करने की जानकारी मिली।

जांच अधिकारी एएसआई बी एस पाढीग्राही ने बताया कि नैला रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। सुबह पांच से छह के बीच एक युवक ने मालगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -