तेज रफ्तार ने छीनी सांसें टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत…

Must Read

दुर्ग(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, इसी बीच भिलाई में एक केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचला दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। जितेंद्र आज सुबह अपने दोस्त के साथ बाइक से खुर्सीपार से छावनी की ओर आ रहे थे। तभी शंकर नगर के पास केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस को सुचना दी और आरोपी टैंकर चालक को गपकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -