तीन युवकों ने पड़ोसी से घर में घुसकर मारपीट की CCTV फुटेज में कैद…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : नवा रायपुर से एक मारपीट का मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने पड़ोसी से घर में घुसकर मारपीट की है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है। यहां बिहार और झारसुगुड़ा के निवासी तीन युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की।

तीनों लड़कों ने शराब के नशे में जमकर हुड़दंग भी मचाया। युवकों ने पड़ोसी से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की है। मारपीट की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की टीम ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है ये पूरा विवाद बीते शनिवार शाम का है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -