तहसील कार्यालय कोरबा का हाल, कार्यालयीन समय में नशे में धुत्त चपरासी सोया मिला टेबल पर

Must Read

रिपोर्ट : सरोज रात्रे

कोरबा(आधार स्तंभ) : तहसील कार्यालय कोरबा में एक चपरासी नशे में धुत्त होकर कार्यालय के टेबल पर ही सो गया। यह नजारा देखने को मिला तहसील कार्यालय के प्रमाण पत्र शाखा में।

कोरबा जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय के प्रमाण पत्र शाखा में एक चपरासी टेबल पर सोया हुआ मिला। यह वाक्या आज शाम लगभग पौने चार बजे का है। जहाँ तहसील कार्यालय के प्रमाण पत्र शाखा में एक महिला अपने टेबल पर कार्य करते नजर आ रही है वहीं उसकी बगल वाली टेबल पर एक व्यक्ति नशे में धुत्त होकर सोया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नशे में टेबल पर सोया व्यक्ति तहसील कार्यालय का चपरासी है। जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में इस तरह की घटना कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। जब मुख्यालय का यह हाल है तो बाकी कार्यालयों का क्या हाल होगा।

Latest News

आवेदन पर हटाए गए कोतवाली TI डीएन तिवारी, क्या अब लग पाएगा अपराध पर अंकुश?

कोरबा। सिटी कोतवाली में 29 जून को पदस्थ किए गए निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को 24 घंटे के भीतर ही...

More Articles Like This

- Advertisement -