तमनार पुलिस की दबिश, ग्राम कसडोल से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कुलदीप चौहान रायगढ़

रायगढ़, 16 सितंबर (आधार स्तंभ) : तमनार पुलिस ने आज 16 सितंबर को ग्राम कसडोल में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कसडोल निवासी रामेश्वर साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देख भाग खड़े हुए। मौके पर मिले घर मालिक ने अपना नाम रामेश्वर साहू पिता स्व. हलधर साहू उम्र 59 वर्ष निवासी बस्तीपारा कसडोल बताया।

तलाशी के दौरान रामेश्वर साहू ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से शराब बेचता है और अपने घर की बाड़ी में बिक्री के लिए छुपाकर रखे दो प्लास्टिक की बोरी में भरे 10-10 लीटर की सफेद जरीकेन बरामद कराए, जिनमें कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब था। इसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये है। साथ ही आरोपी से शराब बिक्री की 200 रुपये नकद राशि भी जब्त की गई।

आरोपी रामेश्वर साहू के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में एएसआई सुरूति सिदार, आरक्षक मनोहर मिंज, शशिभूषण उरांव और आनंद कुजूर शामिल रहे।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -