तन्मय खन्ना कटघोरा SDM, इन 4 IAS अधिकारियों को मिली पदस्थापना

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के 4 अफसरों की पदस्थापना सूची जारी की है। सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण संपन्न करने तथा 25 जुलाई को कार्यमुक्त होने के बाद अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

सूची में 2023 बैच के आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं। आईएएस एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव।

आईएएस तन्मय खन्ना को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कोरबा, आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी को सहायक कलेक्टर जांजगीर चांपा से अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा रायगढ़ भेजा गया हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -