ठेकेदार पर दबाव/जान की धमकी, ठेकेदार ने दी घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

Must Read

कोरबा-बांकीमोंगरा(आधार स्तम्भ) :  नगर पालिका परिषद का गठन के बाद से ही बांकीमोंगरा की राजनीति और कामकाज के तौर-तरीकों से लेकर जारी होने वाले टेंडरों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एकछत्र राज/एकाधिकार/चंद लोगों के द्वारा अपना हस्तक्षेप बनाये रखने की मंशा ने माहौल बिगाड़ रखा है। विकास पर कम और विवाद पर ज्यादा फोकस है जिसके कारण पालिका में सत्तारूढ़ दल के लोगों में ही नहीं बन पा रही है। अब एक ठेकेदार को टेंडर विवाद में जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है।
कुछ ऐसे ही अनबन के बीच सोमवार को एक ठेकेदार टेंडर प्रपत्र को नहीं खोलना है और खोलना है को लेकर गहमा-गहमी शाम तक बनी रही। जिस ठेकेदार का टेंडर प्रपत्र समय पर पालिका कार्यालय में पहुंच गया और जमा हो गया, उसका प्रपत्र निरस्त करने को लेकर कुछ लोग लामबंद रहे जबकि वह पूरे नियमों का हवाला देकर अपना टेंडर खोलने की मांग करता रहा। एक वक्त ऐसा भी आया जब अधिकारी के द्वारा ना-नुकुर करने पर बात संयुक्त संचालक तक पहुंच गई और जब उन्होंने फटकार लगाई तब जाकर टेंडर खोलने पर बात बनी लेकिन उस वक्त तक इंजीनियर दफ्तर से जा चुके थे। अंततः तय हुआ कि आज मंगलवार को उक्त कार्य का टेंडर खोला जाएगा और जिसमें उक्त ठेकेदार का भी प्रपत्र शामिल होगा।

दरअसल, नगर पालिका बांकीमोंगरा क्षेत्र में 30 नग बोर कराया जाना है। इस बोर खनन के लिए टेंडर जारी हुआ है जिसमें ठेकेदारों ने अपना-अपना प्रपत्र जमा किया। इसी में शामिल एक ठेकेदार के टेंडर प्रपत्र को स्वीकार नहीं करने और उसका टेंडर नहीं खोलने की बात पर सत्ता व संगठन से जुड़े तीन लोग अड़ गए तथा अधिकारी के पास बैठकर इस बात पर दबाव बनाने लगे कि इसका टेंडर नहीं खोलना है। इनके द्वारा ठेकेदार पर भी दबाव बनाया जाने लगा कि आप अपना टेंडर वापस ले लो। चूंकि टेंडर प्रपत्र को लेकर कोई कमी नहीं थी और निविदा प्रपत्र समय पर दफ्तर पहुंच चुका था इसलिए उसके रिजेक्ट होने का सवाल ही उत्पन्न नहीं होता किंतु ठेकेदार पर टेंडर प्रपत्र वापस लेने का दबाव लगातार बनाया जाता रहा। इस दबाव से ठेकेदार व्यथित और क्षुब्ध हुआ। उसने बांकीमोंगरा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडेय से आग्रह किया है कि वह ठेकेदारों की बैठक बुलाएं, उसे जान से मारने धमकी दी जा रही है, गाली-गलौच किया जा रहा है। अगर बैठक नहीं बुलाई गई, निराकरण नहीं हुआ तो बांकीमोगरा नगर पालिका का घेराव किया जाएगा-चक्का जाम किया जाएगा।

 

Latest News

बिलासपुर-गेवरारोड और कोरबा मेमू 21 से 24 मई तक रद्द, मड़वारानी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से रेलवे ने ट्रेनों को किया कैंसिल

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 21 से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरारोड- बिलासपुर और...

More Articles Like This

- Advertisement -